पाकुड़, मई 4 -- पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत तेंगुड़िया गांव में रविवार रात शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट सेशन-03 का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में 06-06 ओवर के मुकाबले खेले गए, जिसमें स्थानीय 08 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार सुबह अनुप स्टार और चिमन स्टार के बीच खेला गया। फाइनल में चिमन स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 06 ओवर में 05 विकेट के नुकसान पर 33 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनुप स्टार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 02 ओवर में 01 विकेट खोकर 34 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अजय कच्छप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने सिर्फ 07 गेंदों में 06 चौकों की मदद से 24 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। विजेता टीम अनुप स्टार को 14,000 रूपए ...