नई दिल्ली, मई 6 -- थलापति विजय की राजनीतिक पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) के शानदार आगाज और उनकी हालिया जीत के बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल, ऐसी अफवाहें हैं कि तृषा और विजय रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है। इस बीच तृषा ने विजय के साथ जो तस्वीरें पोस्ट की हैं वो वायरल हो रही हैं।शेयर कीं ये तस्वीरें तृषा ने अलग-अलग मौकों पर विजय के साथ अलग-अलग तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो नंबर 1: तृषा ने सबसे पहले इंस्टाग्राम पर विजय के साथ जो तस्वीर शेयर की थी उस फोटो में विजय हंसते हुए और तृषा उन्हें देखती नजर आ रही हैं। ये फोटो किसी इवेंट की है। फोटो शेयर करते हुए तृषा ने लिखा था, 'आप में से जिन्होंने पूछा, इंतजार किया और दुआ की.ये आप ही के लिए है...।' यह भी ...