कानपुर, अप्रैल 14 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को चार मुकाबले खेले गए। पीएसी मैदान पर हुए पहले मैच में एंजेल वूमैन ने 40 ओवर में 5 विकेट पर 226 रन बनाए। टीम की ओर से तृप्ति सिंह ने नाबाद 87 रन, बबीता यादव ने 44 रन, एकता सिंह ने 33 रन, अंजलि रावत ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में वेदांत व हार्दिक को एक-एक सफलता मिली। जवाब में वैदिक यूनियन की टीम 26 ओवर में 104 रन पर आलआउट हो गई। टीम की ओर से पृथ्वी यादव ने 47 रन, तनुष अवस्थी ने 26 रन बनाए। यह भी पढ़ें- नितिन की शतकीय पारी से वाईएमसीसी जीता गेंदबाजी में नंदिनी सिंह ने 13 रन देकर 6 और सिद्धि मिश्रा ने एक रन देकर दो विकेट लिया। इससे एंजेल वूमैन ने 122 रन से मैच जीता।आईआईटी मैदान पर हुए मैच में केजीएससी की टीम 27.4 ओवर में 70 रन पर सिमट गई। टीम क...