तृतीय यूपी स्टेट रैंकिंग टेबिल-टेनिस टूर्नामेंट आज से
आगरा, सितम्बर 2 -- श्रीमती इंद्रा बंसल स्मृति तृतीय उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल-टेनिस टूर्नामेंट 3 से 6 सितंबर तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के टीटी हॉल में खेला जाएगा। जिला टीटी संघ की सचिव डॉ.अलका शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रदेश भर से लगभग 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट में अंडर-11, 13, 15, 17, 19 के साथ-साथ ओपन महिला व पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। आगरा जिला-टेबिल टेनिस संघ के अध्यक्ष प्रकाशेष कौशल ने बताया टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ी और ऑफिशल्स बुधवार शाम से आगरा पहुंचना शुरू हो गए थे। टूर्नामेंट प्रातः 8:30 से शुरू होगा। टूर्नामेंट डायरेक्टर एनके लहरी, चीफ रेफरी अतिन रस्तोगी, डिप्टी रेफरी आरिफ नियाज होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.