कन्नौज, फरवरी 18 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा तृतीय प्री-कैम्प आयोजित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को चिन्हित किया गया। यह प्री-कैम्प 22 फरवरी को प्रस्तावित मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से पूर्व आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता नरेन्द्र कुमार झा, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज द्वारा की जानी है। प्री-कैम्प के दौरान सचिव स्नेहा ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली और मेगा शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग, महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं से जोडऩा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति आगामी शिविर में लाभान्वित हो सकें। पराविधिक स्वयंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.