तृतीय नवरात्र पर श्री हरिहर चंडी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजन किया गया
हापुड़, मार्च 21 -- शनिवार को नगर के श्री हरिहर चंडी मंदिर में तृतीय नवरात्र पर धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। यजमान मनोज हेडली सभासद के परिवार की ओर से हवन कराया गया। पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसके बाद माता रानी का विशेष श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मेला समिति के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने बताया कि मंदिर प्राचीन सिद्ध पीठ के रूप में जाना जाता है। यहां श्रद्धा के साथ मांगी गई मुराद पूरी होने की मान्यता है, जिसके चलते नवरात्र में दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।इस दौरान राहुल मित्तल, फतह चंद सक्सेना, अमित मित्तल, सुशील कुमार गोयल, विजयपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.