रांची, सितम्बर 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में 24 सितंबर को आयोजित होनेवाले तीसरे दीक्षांत समारोह की अंतिम तैयारियों को लेकर सोमवार को गांधी सभागार में समीक्षा बैठक हुई। कुलपति डॉ राजीव मनोहर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक और आयोजन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में समारोह की रूपरेखा, विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों, उपाधि वितरण और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। कुलपति ने बताया कि तीसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ राकेश मोहन दीक्षांत संबोधन देंगे। कुलपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह पूरी तरह विद्यार्थियों को समर्पित है। उन्होंने सभी विभा...