तृतीय जिला कराटे चैंपियनशिप के लिए प्रतिभागियों का चयन
मुजफ्फर नगर, मई 27 -- मुजफ्फरनगर। माउंट लिट्रा जी स्कूल में जिला ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त जिला स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा तृतीय जिला कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया। प्रतियोगिता में माउंट लिट्रा जी स्कूल, दशमेश पब्लिक स्कूल जानसठ, मेपल्स अकैडमी देवबंद, एमजी वर्ल्ड विजन पब्लिक स्कूल और किडजी जानसठ रोड के लगभग 150 खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सेक्रेटरी अशोक बालियान उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में स्कूल की डायरेक्टर चारु भारद्वाज, जॉइंट डायरेक्टर सुनंद सिंघल, जैन कन्या डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सीमा जैन और एमजी वर्ल्ड विजन की प्रधानाचार्य मृणालिनी अनंत शामिल हुईं। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजेश कौशिक और वाइस प्रेसिडेंट विनीता शर्मा की देखरेख में आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.