नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को चुनाव आयोग और भाजपा पर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को एक पूर्व नियोजित साजिश करार देते हुए कहा कि इसके तहत हजारों मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। तृणमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कोलकाता में दावा किया कि पार्टी ने 2002 की मतदाता सूची और हाल ही में आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई सूची के बीच गंभीर अनियमितताएं पाई हैं। आरोप लगाया कि यह हेराफेरी भाजपा के कार्यालयों से चुनाव आयोग के कुछ वर्गों की मिलीभगत से की जा रही है। यह एक धांधली है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक क्षेत्र में 2002 की सूची में 717 मतदाता थे। पर अब सूची में केवल 140 दिखाई दे रहे हैं। कहा कि वे सभी एक साथ नहीं मर सकते! घोष ने कहा कि कई मतदान केंद्रों प...