नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- भाजपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ही लोकसभा में ई-सिगरेट पी रहे थे। कुछ दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सदन में यह मुद्दा उठाया था और एक अज्ञात तृणमूल सांसद के खिलाफ स्पीकर को लिखित शिकायत दी थी। इस प्रकरण को लेकर भाजपा ने आजाद का नाम तब लिया जब बुधवार को तृणमूल के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि ऐसे आरोप लगाने से पहले घटना का पूरा वीडियो फुटेज जारी करना चाहिए। इस पर बंगाल के लिए भाजपा के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि अनुराग ठाकुर ने जिस पर आरोप लगाया था वे कीर्ति आजाद हैं। कहा कि उनके जैसे लोगों के लिए नियमों और कानून का कोई मतलब नहीं है। मालवीय ने दावा किया कि आजाद सदन में रहते हुए अपनी हथेली में ई-सिगरेट छिपा रहे थे। उन्होंने एक वीडियो फुटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.