दिल्ली, जून 2 -- पश्चिम बंगाल में लगातार पंद्रह साल तक राज करने वाली ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस क्या बिखराव की राह पर बढ़ रही है? चुनाव जीत कर बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद अब राजनीतिक हलकों में यही सवाल पूछा जा रहा है.इस सवाल की ठोस वजह भी है.विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों शिकस्त के बाद भ्रष्टाचार के आरोप में पार्टी के नेताओं की लगातार गिरफ्तारी, उनके इस्तीफों का तेज होता सिलसिले और बगावती सुरों ने तृणमूल कांग्रेस के सामने अस्तित्व का संकट पैदा कर दिया है.वैसे तो ममता बनर्जी शुरू से ही जमीन से जुड़ी जुझारू नेता रही हैं.सत्ता में रहते हुए भी कई बार उनमें विपक्षी नेताओं जैसे तेवर नजर आते रहे हैं.खासकर वर्ष 2014 में केंद्र में बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद से केंद्र के साथ उनका और उनकी सरकार का छत्तीस का आंकड़ा रहा है.इ...