नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद सोमवार को राज्यभर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालयों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना सामने आई। भाजपा ने इन घटनाओं में किसी भी तरह की संलिप्पता से इनकार किया है। तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि चुनाव रुझान स्पष्ट होने के बाद दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर, कूच बिहार के तूफानगंज और उत्तर 24 परगना के पानिहाटी स्थित उसके कार्यालयों के बाहर उपद्रवी जमा हो गए और वहां तोड़फोड़ की। यह भी पढ़ें- बंगाल में नतीजे आते ही TMC कार्यालयों में तोड़फोड़, लगाई आग; ममता के उम्मीदवार से मारपीटतोड़फोड़ की घटनाएं बरुईपुर में स्थानीय तृणमूल नेता ने आरोप लगाया कि उपद्रवियों ने पार्टी कार्यालय में लगे फ्लेक्स बोर्ड और बैनर फाड़ दिए गए तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी की तस्वीरें जमीन पर ...