नई दिल्ली, मई 6 -- पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दोहरा झटका दे गए। सबसे बड़ा झटका भारतीय जनता पार्टी के हाथों 100 से ज्यादा सीटों के अंतर से हार है। वहीं, दूसरा झटका अपने ही गढ़ भवानीपुर में शिकस्त है। खास बात है कि सीएम बनर्जी को लगातार दूसरी बार भी शुभेंदु अधिकारी ने ही हराया है, जो कभी उनके करीबी माने जाते थे। हालांकि, अब वह भाजपा की जीत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में शामिल हैं। जानते हैं कि आखिर कैसे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अधिकारी के साथ मिलकर भवानीपुर में जीत की स्क्रिप्ट लिखी।शाह ने ही अधिकारी को मैदान में उतारा खास बात है कि शाह ने ही अधिकारी को भवानीपुर से उतारने का फैसला किया था। जबकि, वह सिर्फ नंदीग्राम से ही चुनाव लड़ना चाहते थे। गृहमंत्री खुद भी यह बात बता चुके हैं। हाल ह...