पटना, जनवरी 31 -- मेरी रूह का परिंदा फड़फड़ाए, लेकिन सुकून का जजीरा मिल ना पाए। वे की करां, वे की करां, बुल्लेया, तू ही तो यार बुल्लेया...। स्टेज पर माइक पकड़े प्ले बैक सिंगर अमित मिश्रा गाते रहे और नीचे छात्राएं हर धुन पर मस्ती करती रहीं। यह नजारा घंटों तक पटना वीमेंस कॉलेज में चलता रहा। विरासत 2026 के समापन समारोह की शाम काफी रोमांचक रही। शनिवार को शाम छह बजे शुरू हुआ कॉन्सर्ट नाइट घंटों तक चलता रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और विशेष अतिथि निफ्ट के निदेशक कर्नल राहुल शर्मा थे। प्रत्यय अमृत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं को अपने संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलता है। निफ्ट पटना के निदेशक कर्नल राहुल शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की उत्कृष्टता, नवाचार और नेतृत्व क्षमता काफी बेहतर है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.