मेरठ, जुलाई 31 -- आदित्य पिछले पांच दिन से अनुष्का की हत्या की प्लानिंग करके बैठा था। अपने पुराने साथी और हथियार तस्कर सावेज से पिस्टल लेकर आया था। अनुष्का ने जब से आर्यन के नाम का टैटू देखा था, वो पागल सा हो गया था। 11 दिन पहले ही आदित्य ने अपने इस्टाग्राम पर एक वीडियो डालकर सिर में गोली मारने की धमकी दी थी। फोन पर भी आरोपी ने अनुष्का को धमकाया था कि आर्यन और उसे एक साथ मारेगा। बुधवार शाम को भी आरोपी आदित्य ने फोन कर छात्रा को मिलने के लिए बुलाया था। यह भी पढ़ें- मां बोली बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता, प्रेमिका और दोस्त पर लगाया हत्या का आरोपहत्या का कारण अनुष्का ने साफ कह दिया कि अब सब कुछ खत्म हो चुका है। आदित्य इसी को लेकर बौखला गया और कहा कि तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं होने दूंगा और अनुष्का को सिर पर गोली मार दी। पुलिस फिलहाल आदित्य के ...