नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- रविवार, 13 सितंबर 2026 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका को 72 रनों से हराकर वूमेन इन ब्लू ने 8वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी जीती। हालांकि, ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम को खाली हाथ ही लौटना पड़ा, क्योंकि एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी इस बात पर अड़ गए कि भारतीय टीम ट्रॉफी लेगी तो उनके ही हाथों लेगी। भारतीय टीम ने इसका प्रतिकार किया और ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। पहलगाम हमले के बाद भारत ने दूसरी बार मोहसिन नकवी के हाथों से एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इनकार किया है। हरमनप्रीत कौर से पहले सूर्यकुमार यादव ने भी एसीसी चीफ के हाथों ट्रॉफी नहीं ली थी। इस ट्रॉफी विवाद पर अब तमाम तरह के खेल विशेषज्ञों की राय सामने आ रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और...