संवाददाता, सितम्बर 11 -- यूपी के हमीरपुर में कस्बे की पूर्व चेयरमैन सपा नेत्री माया बाल्मीकि और वर्तमान में भाजपा चेयरमैन आशारानी कबीर के बीच गुरुवार को वार्ड नंबर-9 में निरीक्षण के दौरान धक्का-मुक्की के साथ हाथापाई हो गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 61 सेकेंड के इस वीडियो में पूर्व और वर्तमान चेयरमैन एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की के साथ हाथापाई करते नजर आ रही हैं। यही नहीं भाजपा चेयरमैन आशारानी कबीर मारेगी.. तू मुझे मारेगी बोलते दिख रहीं हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कस्बे के वार्ड नंबर नौ में पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि का आवास है। माया सपा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य और सांसद प्रतिनिधि भी हैं। यहां के लोगों ने पूर्व चेयरमैन के ऊपर नाली को अवरुद्ध करने का...