नई दिल्ली, मार्च 12 -- महाकुंभ के बाद वायरल हुई नीली आंखों वाली मोनालिसा अपने प्रेमी फरमान खान के साथ शादी को लेकर चर्चा में है। मोनालिसा की शादी में उसके घरवाले शरीक नहीं हुए। मोनालिसा ने भी अपने घरवालों पर बुआ के बेटे से जबरन शादी कराने का आरोप लगाया। दूसरे धर्म में शादी को लेकर अब उसकी दादी सामने आई है। परमिला ने कहा कि मोनालिसा को बहला-फुसलाकर घर से दूर ले जाया गया और उसे बड़े सपने दिखाए गए। उन्होंने जबरन शादी के आरोपों पर कहा कि मोनालिसा तो हिरोईन बन गई और हम गधे-कुत्ते जैसे हैं। बॉयफ्रेंड के लिए घर छोड़ने और केरल बसने वाली मोनालिसा पर अब परिवार का दर्द सामने आ रहा है। न्यूज18 से बातचीत में मोनालिसा की दादी परमिला ने बताया कि वह उज्जैन में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उसे समझाना शुरू किया कि यहां बैठकर कुछ नहीं होगा। अग...