हिन्दुस्तान संवाददाता, जनवरी 29 -- बिहार पुलिस की गाड़ी के अंदर बैठकर रौब दिखाते हुए बनाई गई रील के वायरल होने से हड़कंप मच गया है। इस वायरल वीडियो में "तू तारीख लड़ते रह जेबी, हम जज के खरीद लेबो" और "हई जिला के बाहुबली" जैसे संवाद और गानों का इस्तेमाल किया गया है। यह वाकया भारत-नेपाल सीमा से सटे सुपौल जिले के कुनौली थाना क्षेत्र का है। थानाध्यक्ष रोशन कुमार और उनके कथित निजी ड्राइवर राजेश कुमार की पुलिस वैन में बनाई गई रील और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन वीडियो में न सिर्फ सरकारी वाहन के दुरुपयोग के आरोप हैं, बल्कि कानून और न्याय व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाले संवाद भी सुनाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में थानाध्यक्ष वर्दी में पुलिस वैन के भीतर मोबाइल पर बातचीत करते दिखते हैं, जबकि वाहन चला रहा व्यक्ति रील बनाता नजर आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.