तू चीज बड़ी है मस्त मस्त.इस मशहूर गीतकार ने शराब की बोतल पर लिखा था ये गाना, डायरेक्टर को लगा चीप
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- साल 1994 में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के अलावा अक्षय कुमार की फिल्म मोहरा कमाल कर रही थी। फिल्म में रवीना टंडन और सुनील शेट्टी जैसे एक्टर्स भी नजर आए थे। साल की दूसरी सबसे बड़ी इस फिल्म के गानों ने अलग ही तबाही मचाई थी। फिल्म का म्यूजिक इतना शानदार था कि उस समय 80 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचे गए थे। फिल्म के सभी गानों में से एक गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' उस समय बड़ा हिट था। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को लिखने वाले गीतकार ने हीरोइन नहीं बल्कि शराब की बोतल को 'चीज' कहा था।शराब की बोतल को देखकर लिखा था गाना अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म मोहरा का गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' डायरेक्टर राजीव राय को पसंद नहीं आया था। उन्हें लगा ये गाना बहुत चीप है। राजीव राय के करीबी शब्बीर बॉक्सवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.