तू कोई VIP है क्या? सुबह आएंगे डॉक्टर! SMS में दर्द से कराहते पिता की मौत; बेटा इलाज के लिए गिड़गिड़ाता रहा
नई दिल्ली, मई 16 -- जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल (एसएमएस) में घटी यह घटना सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि एक परिवार के टूटते भरोसे और एक बुजुर्ग की असहनीय पीड़ा की कहानी है। खैरथल-तिजारा निवासी 69 वर्षीय किशनलाल को जब आधी रात पैरों में असहनीय दर्द उठा, तो उनका बेटा उन्हें जीवन बचाने की उम्मीद के साथ जयपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। उसे भरोसा था कि यहां डॉक्टर हैं, इलाज है, और उसके पिता को राहत जरूर मिलेगी। लेकिन उसे क्या पता था कि यह रात उसके जीवन की सबसे लंबी और सबसे दर्दनाक रात बन जाएगी।जांच में बीमारी गंभीर अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद किशनलाल को सीटीवीएस वार्ड में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके पैरों की नसें ब्लॉक हैं-एक ऐसी स्थिति जिसमें तुरंत विशेषज्ञ इलाज जरूरी होता है। लेकिन परिजनों का आरोप है कि इसके बावज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.