सोनभद्र, अप्रैल 15 -- अनपरा,संवाददाता। ऊर्जांचल के सघन वनक्षेत्र में सर्वेसेटिलमेंट की धांधलियां अब सिर चढ़कर बोलने लगी है। ताजा मामला डीएवी औड़ी की जमीन पर अवैध कब्जे का है जो बुधवार को तूल पकड़ गया। आरोप है कि संस्थान द्वारा भवन निर्माण कराने को नियुक्त ठेकेदार ने विद्यालय की जमीन का बड़ा भाग ईँट-बालू और अन्य भवन सामग्री रख कर कब्जा कर लिया। नये सत्र में छात्रों और शिक्षकों की आवाजाही बाधित हो गयी तो डीएवी की एआरओ संध्या पाण्डेय, विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता मिश्रा तमाम शिक्षकों संग थाने पहुंची और अवैध कब्जा तत्काल हटाने की मांग की। पुलिस को बताया कि डीएवी संस्थान ने जमीन गाटा संख्या 944 कुल क्षेत्रफल 06 एकड़ में से 04.06 एकड़ विधिवत रजिस्ट्री द्वारा क्रय की थी व शेष भूमि वनविभाग की है। भूमि की दाखिल खारिज से लेकर विधिवत पैमाइश हो चु...