गिरडीह, फरवरी 12 -- जमुआ। जमुआ थाना से मुदालय को पकड़कर छोड़ देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बाजार में इस बात को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। भुक्तभोगी पिंडराबाद के अशोक राउत ने इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है। अशोक राउत ने बताया कि बीते 25 दिसंबर की रात्रि साढ़े नौ बजे के करीब जेपी शिशु सदन स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर चार लोगों ने उनकी बाइक रोक ली और बेरहमी से उनके साथ मारपीट की। चाकू से प्रहार कर उनको जख्मी कर दिया और दो दांत तोड़ डाले। उनके पास से 28500 छीन लिए गए। उन्होंने इस बाबत चरघरा निवासी संतोष यादव और शीबा यादव के खिलाफ जमुआ थाना में कांड संख्या 2/26 के तहत मामला दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी संतोष यादव को बुधवार को आईओ राकेश रौशन पांडेय ने पकड़ कर थाना लाया। कुछ देर बाद थाना से आरोपी को छोड़ दिया गया। अशोक राउत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.