वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। भिखारीपुर स्थित मंडुवाडीह उपकेंद्र में शुक्रवार को लगी आग ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की आंतरिक कार्यप्रणाली की कलई खोलकर रख दी है। आग की घटना के बाद एक ओर जहां लाखों के उपकरण राख हो गए। वहीं विभाग की 'अतिरिक्त प्रभार' वाली नीति अब अधिकारियों और कर्मचारियों की जान पर भारी पड़ रही है। ऐसा ही कुछ अमरा अखरी उपकेंद्र के अवर अभियंता अभिषेक सिंह के साथ हुआ। शनिवार रात 8 : 30 बजे वह मंडुवाडीह उपकेंद्र पर अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़े। वह पिछले दो दिनों से उपकरणों की मरम्मत करने में लगे हुए थे। अवर अभियंता अभिषेक सिंह के पास अमरा अखरी उपकेंद्र के अतिरिक्त कादीपुर और मंडुवाडीह उपकेंद्र का चार्ज है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विद्युत वितरण मंडल ग्रामीण के अधीक्षण अभियंता राम अवतार का दावा है कि उनकी हालत...