बागपत, मई 15 -- जिलेभर में गुरुवार की देररात तेज तूफान के साथ हुई बारिश के साथ ही बिजली गुल हो गई। जगह-जगह बिजली के खंभे और विद्युत लाइन टूटकर गिर गई। जिससे तकरीबन 150 गांवों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बिजली गुल होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दरअसल, गुरुवार की देररात अचानक आए तूफान और बारिश के चलते बिजली लाइनों में फाल्ट बन गए। 10 से अधिक बिजली खंभे टूटकर गिर गए। इतना ही नहीं 20 से अधिक स्थानों पर बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते समूचे जिले की बिजली आपूर्ति देर रात से शुक्रवार की सुबह तक गुल रही। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा कस्बे में तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रही। जिसके चलते शुक्रवार की सुबह लोगों को पेयजल आपूर्ति भी नहीं मिल सकी। पेयजल किल्लत दूर करने के लिए लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, देहात क्षेत्र की बात ...