मुजफ्फर नगर, मई 30 -- मुजफ्फरनगर गुरुवार की देर रात्रि में आए तूफान से बिजली विभाग को करीब 72 लाख का नुकसान हुआ है। तूफान के कारण शहरी और देहात क्षेत्र में करीब 162 बिजली के पोल गिरे है, वहीं करीब 65 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति रातभर ठप रही है। मुख्य अभियंता विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता मनोज यादव और संजय कुमार ने देर रात्रि तक कर्मचारियों से पेट्रोलिंग कराते हुए आपूर्ति में सुधार कराने के प्रयास किए है। शुक्रवार सुबह को शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सामान्य हुई और दोपहर में देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति चालू हुई है。 यह भी पढ़ें- आंधी पानी से नुकसान, कई जगहों पर गिरे पेड़ और बिजली के पोलतूफान का प्रभाव पिछले कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल बना हुआ था। गुरुवार की सायं अधिक ...