तूफान से बाजार में अफरा-तफरी, शाम को लौटी रौनक
उरई, जून 11 -- उरई। संवाददाता तूफान को देख बाजार और सड़कों के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। तेज धूल भरी आंधी और हवा से नुकसान की आशंका में दुकानदारों ने तुरंत अपना सामान समेट लिया और दुकानें बंद कर दीं। सड़क किनारे ठेले-खोमचे वालों ने भी सामान हटाकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। करीब 15 मिनट बाद बूंदाबांदी के साथ तूफान थमा। मौसम साफ होने पर करीब 6 बजे के बाद दुकानदारों ने दोबारा दुकानें खोलीं और सामान लगाया। इसके बाद बाजार में फिर से रौनक लौट आई। यह भी पढ़ें- दोपहर बाद बदला मौसम, 80 किमी की रफ्तार से आया तूफान यह भी पढ़ें- तूफान देख सहमे परिजन, बच्चों को घरों में किया बंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.