रांची, नवम्बर 20 -- चक्रवाती तूफान अकवन के प्रभाव को देखते हुए रेलवे ने 19 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इनमें एक्सप्रेस, मेमू और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से 19 नवंबर को जारी सूचना के अनुसार, अलग-अलग ट्रेनों का परिचालन 19 और 20 नवंबर को रद्द रहेगा। इससे पुरी, भुवनेश्वर, टाटानगर, बालेश्वर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को परेशानी हो सकती है।ये ट्रेनें रहेंगी रद्द रेलवे के अनुसार, 19 नवंबर को 12881 शालीमार-पुरी एक्सप्रेस और 18017 भंजपुर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रही। वहीं, 20 नवंबर को 18018 पुरी-भंजपुर एक्सप्रेस, 18401 बांगरीपोसी-पुरी एक्सप्रेस और 18402 पुरी-बांगरीपोसी एक्सप्रेस का परिचालन नहीं होगा। इसके अलावा 22895-96 हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस और 20891-92 टाटानगर-ब्रह्मपुर-टाटानग...