विकासनगर, जून 29 -- त्यूणी,संवाददाता। तहसील क्षेत्र अंतर्गत रविवार शाम हुई तेज बारिश और तूफान के चलते करीब तीन दर्जन गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। ऊर्जा निगम की टीम ने लगातार मरम्मत कार्य कर सोमवार दोपहर करीब 20 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल की। रविवार शाम करीब पांच बजे क्षेत्र में तेज बारिश के साथ जोरदार तूफान चला। तूफान के कारण कई जगह बिजली लाइनों पर पेड़ गिर गए, जिससे लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं और हनोल तथा कथियान फीडर से जुड़े कई गांव अंधेरे में डूब गए। हनोल फीडर से जुड़े चातरा, चातरीगाड़, हनोल, ठडियार, बगीयार, भकवाड़, शटोरी, दारमीगाड़, जाकटा, पूरटाड़, निनूस, बागी और मेनदरथ समेत कई गांव प्रभावित रहे। वहीं कथियान फीडर से जुड़े चौसाल, डिरनाड़, ओवरासैर, लोईच, धामीच, हरटाड़, छजाड़, भूठ, फनार, अगेठी, भटाड़, भूनाड़, ऐठान, डागूठा,...