प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- बंधवा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके में बुधवार को बारिश और तूफान से पान की खेती के लिए बना भीटा गिर गया। इससे पान के किसानों की लाखों की क्षति हो गई। पट्टी तहसील मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर ठेगुआ में तूफान से जहां पान के भीटे उड़ गए तो कहीं टूटकर जमीन पर गिर गए। ऐसे में अब पान की खेती पर निर्भर किसानों की चिंता बढ़ गईं हैं। पान किसानों के अनुसार, उन्हें इस आंधी बारिश ने बर्बाद कर दिया है। सतीश कुमार चौरसिया ने बताया कि बारिश और तूफान में पान की खेती नष्ट हो गई। पान की खेती से इस बार काफी उम्मीद थी, लेकिन बारिश में सब बर्बाद हो गया। यह भी पढ़ें- बेमौसम बारिश से ईंट भट्ठा संचालकों को भारी नुकसान करीब तीन से लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। रामयज्ञ चौरसिया का कहना है कि अब सरकार और प्रशासन से ही आस है। यह भी पढ़...