रांची, अक्टूबर 28 -- बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण झारखंड में बारिश का दौर शुरू हो गया है। रांची समेत सूबे के कई हिस्सों में मंगलवार को दोपहर बाद से बारिश शुरू हो गई। मंगलवार से शुक्रवार तक पूरे राज्य में बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इस दौरान रांची समेत झारखंड के 19 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, मंगलवार को मोंथा आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों से टकराकर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इससे आनेवाले तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इससे दिन के दौरान ठंड का अनुभव हो सकता है। झारखंड में इसका प्रभाव एक अक्तूबर तक रह सकता है। इसके बाद फिर मौसम में बदलाव होगा और आसमान से बा...