तूफान में हुए घायल तो काटना पड़ा पैर, हाल जानने पहुंचीं भाजपा जिलाध्यक्ष
गंगापार, जून 4 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी गंगापार की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने गुरुवार को मऊआइमा मंडल के मंडल उपाध्यक्ष मंगला प्रसाद मिश्रा के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती है। उन्होंने मंगला प्रसाद मिश्रा और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व आए तेज आंधी-तूफान की चपेट में आने से मंगला प्रसाद मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों को उनका एक पैर काटना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान मुहम्मदपुर सराय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.