भदोही, मई 19 -- भदोही, संवाददाता। स्थानीय तहसील में सोमवार को आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। कहा कि आवास जनगणना में नवीन परती, पुरानी परती, बंजर, उसर समेत सरकारी जमीनों पर बसे गरीबों के मकान के साथ ही जमीन पर भी उनका नाम दर्ज कर दिया जाए। इससे विवादों का समाधान होगा और गरीबों को उनका हक मिलेगा। हर परिवार को कम से कम आवास निर्माण के लिए पांच बिस्वा जमीन दी जाए।चारागाह, खलिहान, तालाब पर बसे गरीबों को हटाने से पहले उन्हें दूसरे स्थान पर सरकारी जमीन पर बसाने की व्यवस्था की जाए। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन गत दिनों आए तूफान और आंधी में मृतकों को कम से कम 10 लाख रुपये और घायलों को पांच लाख रुपये देने की मांग की गई। क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ढ...