तूफान में टीनशेड दीवार सहित गिरा, किशोर की मौत
फतेहपुर, मई 13 -- हथगाम। थाना क्षेत्र के कासिमपुर कटरा गांव में बुधवार शाम आये आंधी तूफान के कारण एक किशोर की मौत हो गई। तेज आंधी में टीनशेड दीवार सहित भरभरा गया। उसके नीचे खड़ा किशोर दब गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कासिमपुर कटरा निवासी अजय बहादुर का मंझला बेटा 15 वर्षीय रितिक घर के बाहर टीनशेड के नीचे खड़ा था। शाम करीब चार बजे तेज आंधी चलने लगी। जब तक रितिक वहां से हटता तूफान के झोंके से टीन शेड दीवार सहित उखड़ कर गिर गया। रितिक उसी के मलबे में दब गया। दीवार गिरने से शोर हुआ। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिरी परिजनों सहित पड़ोसी मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर रितिक को बाहर निकाला गया। जीवित होने की आशंका पर परिजन हथगाम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। हादसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.