हमीरपुर, जून 1 -- हमीरपुर, संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से बिगड़े मौसम ने इंसानों के साथ-साथ परिंदों की जिंदगी को भी तहस-नहस कर रखा है। हजारों की संख्या में पेड़ों की शाखों और टहनियों में घोंसला बनाकर रहने वाले बेजुबान परिंदों के आशियाने उजड़ चुके हैं। सैकड़ों की संख्या में परिंदों की मौतें हुई है। एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें तूफान की तबाही के बाद घोंसले से जमीन पर गिरकर 'मिट्ठू बेटे' के झुंड सिसक रहे हैं। कुछ की मौत हो चुकी है और कुछ जमीन में तड़प रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। वायरल हो रहा वीडियो सुमेरपुर की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के कैंपस का बताया जा रहा है, जहां लगे पेड़ों में तोतों के झुंड के झुंड पनाह लिए हुए थे। 28 मई की रात यहां बिगड़े मौसम की वजह से इस ...