बिजनौर, मई 1 -- हल्दौर। गुरुवार की शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने क्षेत्र में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चलने से कई स्थानों पर नुकसान की खबर है। क्षेत्र के गांव कुम्हारपुरा, हरदासपुर गाढ़ी तथा बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर स्थित बाल किशनपुर चौराहे के पास तेज हवा के चलते सड़क किनारे लगे पेड़ व बिजली के पोल (खंभे) बीच सड़क पर गिर गए। इससे यातायात बाधित हो गया और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।अचानक पोल गिरने से कुछ समय के लिए मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन व विद्युत विभाग को इसकी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- बीती रात आयी आंधी तूफान में दर्जनो लोगों के घरों के छप्पर उड़े इसके बाद संबंधित विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गिरे हुए पोल को हटाने और बिजली व्यवस्था ...