तूफान की तरह आया ट्रक; चश्मदीद ने बताया ग्वालियर हादसे का खौफनाक मंजर
ग्वालियर, अक्टूबर 18 -- मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शनिवार देर रात तेज रफ्तार एक ट्रक ने शीतला माता मंदिर के बाहर खड़े श्रद्धालुओं को रौंद दिया, जिसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और चारों ओर अफरा-तफरी फैल गई। चश्मदीद ने बताया कि पंजाब के रजिस्ट्रेशन नंबर वाला ट्रक मंदिर के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में तूफान की तरह घुसा और कुछ ही सेकंड में वहां अफरा-तफरी मच गई। चिनोर रोड पर ढलान के पास मंदिर के बाहर रात करीब डेढ़ बजे हुए इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य लोग घायल हो गए। कई श्रद्धालुओं और सड़क किनारे स्थित दुकानों को टक्कर मारने के बाद ट्रक मंदिर के प्रवेश द्वार से जा टकराया, जिससे दीवार ढह गई।सख्त प्रतिबंध के बावजूद कैसे पहुंचा ट्रक? जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित लगभग 125 साल पुराने इस मंदिर में नवरात्र के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.