चक्रधरपुर, मई 2 -- आनंदपुर। आधी-तूफान का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने आनंदपुर प्रखंड के झारबेड़ा पंचायत अंतर्गत टुगरीटोला में 16 केवीए के ट्रांसफार्मर से कॉइल चोरी कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवा और बारिश के कारण अधिकांश लोग अपने घरों में थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान का फायदा उठाकर ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया और उसमें लगी कॉइल निकालकर फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीणों ने बिजली नहीं आने पर जांच की, तो घटना का खुलासा हुआ। घटना की सूचना बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- सैकड़ों पेड़ धराशायी, फसल तबाह, 18 घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति ब...