भदोही, मई 14 -- भदोही, संवाददाता। तेज आंधी तूफान ने बुधवार की शाम ऐसा कहर ढाया कि थाना क्षेत्र के खरगसेनपट्टी गांव में मकान पर पेड़ गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक ही स्थल पर तीन मौत होने से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। डीएम शैलेश कुमार ने बताया कि तेज आंधी-तूफान से जिले भर में कुल 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दर्जनों चोटिल हैं। मृतकों का शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दी गई। तूफान में हवा 80 किलोमीटर प्रति घंटा की दर से चला। हादसे के विषय में जानकारी होने पर डीएम शैलेश कुमार व एसपी अभिनव त्यागी समेत अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे। यह भी पढ़ें- तूफान में ढाया कहर, जिले में 15 लोगों की मौत बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी अशोक गौतम मंुबई में रहकर नौकरी करता है। अशोक की पत्नी और बच्चे घर पर ही ...