तूफानी हवा में जर्जर बिजली लाइन और खंभे हुए धराशायी
हापुड़, मई 14 -- बुधवार सुबह आई तेज आंधी और तूफानी हवाओं के चलते बृजघाट बिजलीघर से जुड़े कई गांवों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। जर्जर लाइन और खंभे गिरने से पलवाड़ा, पसवाड़ा, मोहम्मदपुर रुस्तमपुर समेत आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि तेज हवा के चलते कई स्थानों पर बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली न आने से लोगों को पेयजल और अन्य जरूरी कार्यों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान ने शहर से देहात तक ध्वस्त की बिजली व्यवस्था स्थिति को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने बृजघाट बिजलीघर पहुंचकर जल्द बिजली व्यवस्था सुचारु कराने की मांग उठाई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.