बागपत, जून 13 -- बागपत। जिलेभर में गुरुवार रात अचानक मौसम ने करवट बदली। रात करीब 10 बजे तेज तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई जो शुक्रवार सुबह आठ बजे तक चलती रही। इससे भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली। बारिश के कारण अधिकतम तापमान छह डिग्री लुढकर 32 डिग्री पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उधर, बारिश से दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कई जगह जलभराव होने से चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, बागपत के औद्योगिक क्षेत्र में नाले चौक हो गए, जिसके चलते औद्योगिक क्षेत्र का पानी पुलिस लाइन में घुस गया। कई दिन से लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे थे। तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग हाल बेहाल थे। गुरुवार देर रात मौसम ने करवट बदली। एकाएक आसमां बादलों से ...