नई दिल्ली, मार्च 9 -- भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। उसने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों के विशाल अंतर से हराया। टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता। ऐसा करने वाली वह पहली टीम है। पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता और पहली बार किसी टीम ने तीसरी बार ये आईसीसी टूर्नामेंट जीता। भारतीय टीम ने खेल के हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों ने जहां कीवी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाकर रख दी, वहीं गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को घुटने टेकने को मजबूर किया। फील्डिंग में हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जबरदस्त रहे लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ एक मौकों को छोड़कर शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया।तूफानी बल्लेबाजी टी20 विश्व ...