कानपुर, मई 25 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। लू के तेज होते थपेड़ों ने हीट वेव से राहत नहीं दी। लू की रफ्तार 50-55 किमी प्रति घंटा तक चली गई। ऊंचाई वाले बादलों के कारण अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 28 मई तक हीट वेव जारी रहेगी। इसके बाद आंधी-पानी का क्रम शुरू होगा जिससे हीट वेव को विराम मिलेगा। मई में हीट डोम वाले तीन से पांच जिलों में भी मंगलवार के बाद हीट वेव का रेड अलर्ट समाप्त हो जाएगा। कानपुर और आसपास यलो से ऑरेंज अलर्ट बना रहेगा। स्पष्ट है कि फिलहाल हीट वेव से राहत नहीं मिलेगी। लेकिन 28 के बाद भले ही हीट इंडेक्स (गर्मी का अहसास) अधिक हो लेकिन तापमान में गिरावट आ जाएगी। कानपुर में 29 मई को पारा 40 के नीचे आ सकता है。 यह भी पढ़ें- UP Weather: आसमान से बरस रही आग, आज से 3 जून तक तपाएगा नौतपा, इस दिन आंधी-...