उन्नाव, मार्च 22 -- गंजमुरादाबाद। देवी भक्तों के तत्वाधान में भगवती का जागरण सम्पन्न हुआ। यहां माता रानी के चुनिंदा गीत प्रस्तुत कर गायकों ने खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में श्रोतागणों की भीड़ जमा रही। नगर के श्रीरामलीला मैदान में मां वैष्णो जागरण समिति की ओर से आयोजित किए गए 10 वें विशाल मां भगवती जागरण में प्रयागराज से पधारीं गायिका प्रांची पंडित के अपना मनमोहक भजनों ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी और तूने मुझे बुलाया शेरावालिए, मैं आया- मैं आया शेरावालिए। पर भक्तों ने जमकर तालियां बजाई। गायक कुंवर निहाल ने अपने गीत ' मेरी अखियों के सामने ही रहना ओ शेरा वाली जगदंबे' और तू ही है सहारा मैया ओ मैया ' पर भक्त झूमने पर मजबूर हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...