जमशेदपुर, दिसम्बर 24 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील में आईएल टू ग्रेड के दो चीफ का तबादला किया गया है। टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से बुधवार को जारी सर्कुलर 15 फरवरी 2026 से प्रभावी होंगे। सर्कुलर के मुताबिक, जमशेदपुर के चीफ हॉट स्ट्रिप मिल पीएसएस गणेश को उनके अपने लेवल पर कलिंगानगर में चीफ हॉट स्ट्रिप मिल के रूप में ट्रांसफर किया जा रहा है। वे वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस टीएसके को रिपोर्ट करेंगे और जाजपुर से काम करेंगे। चीफ हॉट स्ट्रिप मिल कलिंगानगर तुहिन चटर्जी को उनके अपने लेवल पर चीफ हॉट स्ट्रिप मिल जमशेदपुर के रूप में ट्रांसफर किया जा रहा है। वह चीफ (मैन्युफैक्चरिंग), फ्लैट प्रोडक्ट को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से काम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.