तुषार हत्याकांड : हत्यारोपी पिता को आज रिमांड पर लाएगी पुलिस
मेरठ, जून 15 -- खरखौदा में एक जून को हापुड़ के दोमई निवासी तुषार त्यागी की हत्या में हत्यारोपी पिता सुंदर को पुलिस आज रिमांड पर लाएगी। पुलिस के अनुसार, सुंदर ने घटना के बाद पिस्टल को देहरादून गन हाउस में जमा कराया था। इसी पिस्टल को पुलिस बरामद करेगी। हापुड़ जनपद के गांव दोमई निवासी तुषार त्यागी की खरखौदा में मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांची अंडरपास के समीप उसकी ही स्कॉर्पियो कार के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद तुषार की बहन मोना त्यागी ने पुलिस कंट्रोल रूम को अपने पिता सुंदर त्यागी उर्फ राजीव द्वारा भाई तुषार की हत्या करने की सूचना दी थी। पुलिस ने मृतक तुषार की पत्नी शिखा की तहरीर पर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल (आरएनडी) हापुड़ के जिलाध्यक्ष अरविंद त्यागी उर्फ बिट्टू त्यागी व तरुण त्यागी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.