नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन आईपीएल 2026 में तुषार देशपांडे के प्रदर्शन से प्रभावित हैं और उनका कहना है कि गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के इस तेज गेंदबाज का धैर्यपूर्ण प्रदर्शन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचेगा। देशपांडे ने आईपीएल 2026 में जोरदार शुरुआत की है। शनिवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 10 रन बचाकर उन्होंने रॉयल्स को जीत दिलाई।'गेंदबाज के लिए शांत रहना मुश्किल' देशपांडे ने आखिरी ओवर में राशिद खान को कैसे छकाया इस पर स्टेन ने प्रसारणकर्ता 'स्टार स्पोर्ट्स' को कहा, ''तुषार देशपांडे का आखिरी ओवर बहुत बढ़िया था। उन्होंने दबाव में एकदम सही यॉर्कर डालीं, राशिद खान जैसे खिलाड़ी को बाउंड्री लगाने का मौका नहीं दिया।'' उन्होंने ...