नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- चेन्नई सुपर किंग्स बदलाव के दौर से गुजर रही है। यह सीएसके के लिए मुश्किल समय है। एमएस धोनी की छाया से बाहर निकलकर इस टीम के लिए उसी स्तर पर परफॉर्मेंस देना मुश्किल हो रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, मगर आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद सीएसके का परफॉर्मेंस निराशाजनक रहा है। 2024 में टीम 5वें नंबर पर रही और प्लेयर ऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। वहीं 2025 में सीएसके पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर रही। आईपीएल 2026 में भी सीएसके की शुरुआत निराशाजनक रही है, उन्हें सीजन के पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। सही कॉम्बिनेशन और खिलाड़ियों की तलाश कर रही सीएसके की टीम को 4 अप्रैल को काफी ठेस पहुंची होगी जब उनके दो पूर्व खिलाड़ियों एक ही दिन में किसी अन्य फ्रेंचाइजियों के लिए मैच ...