तुषार कपूर को आया कॉल, कहा- मैं लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य 'हैरी बॉक्सर', पुलिस ने क्या कहा?
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। दरअसल, एकता कपूर के भाई तुषार के पास एक कॉल आया। काॅल करने वाले ने दावा किया कि उसका नाम 'हैरी बॉक्सर' है और वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। इसके बाद उसने एक्टर से फिरौती की मांग की। एक्टर ने तुरंत मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले की जांच 'एंटी-एक्सटॉर्शन सेल' और 'क्राइम ब्रांच' को सौंप दी गई।जांच में सामने आई बड़ी बात IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच के दौरान मुंबई पुलिस की तकनीकी टीम ने धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग का मिलान अपने डेटाबेस में मौजूद हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आवाजों के सैंपल मैच नहीं हुए हैं। यही कारण है कि शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यह एक फर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.