ललितपुर, मार्च 20 -- विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्री श्री 1008 तुवन मंदिर प्रांगण में ''मानव ऑर्गेनाइजेशन'', ''स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट'' कानपुर प्रांत और ''भारतीय जैव विविधता संरक्षण संस्थान'' के संयुक्त तत्वावधान में ''गौरैया बचाओ अभियान'' का भव्य शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मंदिर प्रांगण में भी घोसले लगाए गए। पर्यावरण और अष्ट सिद्धियों के देवता को समर्पित पांच कृत्रिम गौरैया आवास स्थापित किए गए। कार्यक्रम के दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चे गौरैया के मास्क पहनकर लोगों को जागरुक कर रहे थे। पर्यावरणविद् पुष्पेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि गौरैया केवल एक पक्षी नहीं, बल्कि हमारे ईको-सिस्टम की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। हमने तुवन मंदिर से इस अभियान की शुरुआत इसलिए की क्योंकि मंदिर परिसर जैव विविधता के संरक्षण के केंद्र रहे हैं। पंचतत्वों के प...